• Fri. May 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को बच्चों समेत घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

ByTen News One Desk

May 29, 2026
2 Views

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को बच्चों समेत घर से निकाला, मुकदमा दर्ज


टेन न्यूज़ ii 29 मई 2026 ii पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा। दहेज में बाइक और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर तीन बच्चों समेत घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आधा दर्जन ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के हीरपुर भनपुरा निवासी करनपाल की पुत्री ऊषा का विवाह करीब छह वर्ष पूर्व जनपद बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र स्थित गांव बाखरगंज निवासी रवि पुत्र वीरेंद्र के साथ हुआ था। विवाहिता के तीन छोटे बच्चे हैं।

पीड़िता ऊषा का आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति, सास, ससुर और देवर शादी में मिले दहेज से असंतुष्ट थे और लगातार बाइक व पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न किया जाता था।

विवाहिता का आरोप है कि करीब एक सप्ताह पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे बच्चों समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि उसे घर में पहने कपड़ों में ही बाहर कर दिया गया।

पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!