• Tue. Sep 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जब नहीं हुई सुनवाई, तो ग्रामीणों ने खुद संभाली सड़क, चंदा कर शुरू कराया निर्माण कार्य

ByTen News One Desk

May 30, 2026
62 Views

जब नहीं हुई सुनवाई, तो ग्रामीणों ने खुद संभाली सड़क, चंदा कर शुरू कराया निर्माण कार्य


टेन न्यूज़ !! ३० मई २०२६ !! अमुक सक्सेना, लोकेशन: तिलहर विधानसभा क्षेत्र

तिलहर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुरायू में लंबे समय से खराब पड़ी सड़क को लेकर ग्रामीणों ने खुद पहल करते हुए सड़क सही कराने का कार्य शुरू कर दिया। यह सड़क सचिन मिश्रा के घर से लेकर श्यामा चरण कश्यप के घर तक जाती है, जो काफी समय से जर्जर हालत में पड़ी थी।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार वर्तमान प्रधान से मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों के अनुसार, जब गली निर्माण की बात प्रधान श्रीराम से कही गई तो उन्होंने गली न बनवाने की बात कही।

इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर सड़क को स्वयं ठीक कराने का निर्णय लिया। ग्रामीणों के सहयोग से सड़क सुधार कार्य शुरू किया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खराब होने के कारण आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सड़क सही होने से लोगों को राहत मिलेगी।

सड़क सुधार कार्य में मुख्य रूप से चंद्रपाल कश्यप, कुलदीप कश्यप, सचिन मिश्रा, हरिओम कश्यप, ध्रुव कश्यप, नितिन मिश्रा, अनुज कश्यप और बच्चू लाल कश्यप सहित अन्य ग्रामीणों ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!