जय माता दी के जयघोष संग वैष्णो देवी रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत![]()
टेन न्यूज़ ii 31 मई 2026 ii रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
लोकेशन: औरैया/बिधूना
औरैया जनपद के बिधूना क्षेत्र के भटौली गांव से शनिवार को मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था जय माता दी के जयघोष के बीच रवाना हुआ। करीब एक सैकड़ा श्रद्धालुओं को ग्रामीणों ने भव्य स्वागत के साथ दो बसों द्वारा विदा किया। पूरे गांव में धार्मिक माहौल देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार, माता वैष्णो देवी कमेटी भटौली के तत्वावधान में आयोजित समारोह में यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का फूल-मालाएं पहनाकर सम्मान किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को शरबत पिलाकर व मुंह मीठा कराकर डीजे की धुनों और जयकारों के बीच वैष्णो देवी यात्रा के लिए रवाना किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह जत्था प्रतिवर्ष माता के दर्शन के लिए जाता है।
कार्यक्रम में समाजसेवी राजू शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान माता वैष्णो देवी कमेटी के राजू तिवारी, श्याम प्रजापति, विनय गुप्ता, बृजेश राठौर, गोविंद कठेरिया, राजेश कुमार, देवेंद्र कुमार, अभिषेक शुक्ला और राजीव त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।
यात्रा पर रवाना होने वाले प्रमुख श्रद्धालुओं में संजू दिवाकर, दीनू ठाकुर, शैलेंद्र कश्यप, रविंद्र कठेरिया, अभिषेक प्रजापति, दिलीप राठौर और सोनू राठौर समेत लगभग एक सैकड़ा श्रद्धालु शामिल रहे। श्रद्धालुओं के रवाना होने के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।