• Thu. Jun 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा में 3 घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक में रेल पटरियों की मरम्मत, एडीआरएम ने किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Jun 18, 2026
10 Views

कटरा में 3 घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक में रेल पटरियों की मरम्मत, एडीआरएम ने किया निरीक्षण


टेन न्यूज ii 18 जून 2026 ii पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर । रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यातायात को और अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को तिलहर यार्ड से मीरानपुर कटरा यार्ड तक अपलाइन रेल पटरियों पर विशेष मरम्मत कार्य कराया गया। इस कार्य के लिए अपराह्न 1:30 बजे से 4:30 बजे तक तीन घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया।

मरम्मत कार्य के दौरान अत्याधुनिक मशीनों की सहायता से रेल पटरियों का पैच वर्क एवं आवश्यक रखरखाव किया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कार्य नियमित सुरक्षा मानकों के तहत कराया गया, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन और अधिक सुरक्षित एवं सुचारु रूप से हो सके।

कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) परितोष कुमार गौतम परितोष कुमार गौतम ने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

एडीआरएम परितोष कुमार गौतम ने बताया कि बुधवार को दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक तीन घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लेकर मशीनों से रेल पटरियों की मरम्मत का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान रेल यातायात पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा और सभी ट्रेनों का संचालन निर्धारित व्यवस्था के अनुसार जारी रहा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर ऐसे रखरखाव कार्य किए जाते हैं, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और बेहतर रेल सेवा उपलब्ध कराई जा सके। इस कार्य से रेल पटरियों की मजबूती बढ़ेगी और भविष्य में ट्रेनों की आवाजाही और अधिक सुरक्षित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!