• Sun. Jun 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर सीएचसी का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

ByTen News One Desk

Jun 21, 2026
15 Views

तिलहर सीएचसी का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश


टेन न्यूज़ !! २1 जून २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विवेक मिश्रा ने शनिवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तिलहर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी रूम, ऑपरेशन थिएटर (ओटी), महिला एवं पुरुष वार्ड सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीएमओ ने सबसे पहले इमरजेंसी रूम का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि इस कक्ष में चिकित्सकों की अनुपस्थिति को लेकर समय-समय पर शिकायतें सामने आती रही हैं। इसके बाद उन्होंने ऑपरेशन थिएटर, महिला वार्ड तथा पुरुष वार्ड का अवलोकन किया और वहां की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

अस्पताल परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओमेंद्र राठौर को साफ-सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने यह भी निर्देश दिया कि वार्डों में भर्ती होने वाले प्रत्येक नए मरीज के लिए बेड की चादर प्रतिदिन बदली जाए, ताकि मरीजों को स्वच्छ एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

निरीक्षण के उपरांत सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!