• Thu. Jul 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बाजपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई स्थानों पर छापेमारी; 8 लीटर कच्ची शराब बरामद

ByTen News One Desk

Jul 9, 2026
5 Views

बाजपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई स्थानों पर छापेमारी; 8 लीटर कच्ची शराब बरामद


टेन न्यूज़ !! ०९ जुलाई २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो, उधमसिंह नगर/उत्तराखंड

बाजपुर। अवैध मादक पदार्थों और कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बाजपुर क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से 8 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और संबंधित प्रकरण में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

संयुक्त आबकारी आयुक्त के.के. काण्डपाल के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अपराध निरोध क्षेत्र-4 बाजपुर एवं जनपदीय प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने नंदपुर घाट, नंदपुर के संदिग्ध घरों, कौशलपुर, राजपुर फतेहगंज तथा रामचंद्रपुर में सघन दबिश दी।

अभियान के दौरान उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत करते हुए 8 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस संयुक्त कार्रवाई में उप आबकारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज तथा आबकारी सिपाही राखी, वंदना और अर्चना सहित विभागीय टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!