• Sun. Jul 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत शाहजहाँपुर में नमामि गंगे कार्यक्रम आयोजित, मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया पौधरोपण

ByTen News One Desk

Jul 12, 2026
10 Views

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत शाहजहाँपुर में नमामि गंगे कार्यक्रम आयोजित, मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया पौधरोपण


कार्यक्रम में सांसद अरुण कुमार सागर, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वृक्षारोपण के साथ-साथ संगोष्ठी, स्वच्छता एवं श्रमदान प्रतियोगिता, जल चौपाल, जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम तथा गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छता अपनाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सांसद अरुण कुमार सागर, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधरोपण किया। इस दौरान प्रत्येक नागरिक से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जनसहभागिता से हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण संतुलित समाज के निर्माण का संदेश देते हुए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!