रायबरेली: मामूली विवाद में दबंगों ने विकलांग व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, सिर पर मारी धारदार हथियार

टेन न्यूज़ !! 12 जुलाई २०२६ !! रिपोर्ट वसीम खान ब्यूरो, लोकेशन रायबरेली
रायबरेली: सदर कोतवाली क्षेत्र के बहराना जफर नगर में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पीड़ित हैदर अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 11 जुलाई 2026 की रात लगभग 9:35 बजे वह घर पर था, तभी अकबर, अफसर, रफी (पुत्र जुन्नन) और एजाज (पुत्र नजीर) ने उसके साथ मारपीट की।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और अक्सर लोगों को परेशान करते रहते हैं। घटना के समय जब हैदर अली ने उनका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे भद्दी-भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। बात यहीं नहीं रुकी, सभी ने मिलकर हैदर अली के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित हैदर अली एक पैर से विकलांग है। उसने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट