उम्मीदों का अस्पताल बना जनसेवा हॉस्पिटल, दो वर्ष पूरे होने पर विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़े मरीज![]()
टेन न्यूज़ ii 15 जुलाई 2026 ii रिपोर्ट: पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा (शाहजहाँपुर)।
शाहजहाँपुर जनपद के मीरानपुर कटरा स्थित जनसेवा हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अपने सफल दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श का लाभ उठाया।
समाजसेवी एवं प्रबंधक सगीर खान के नेतृत्व में आयोजित शिविर में सामान्य रोग, हड्डी रोग, महिला रोग, बाल रोग एवं नेत्र रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की। शिविर के दौरान जांच में 60 मरीजों को मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जिनका उपचार अस्पताल की ओर से कराया जाएगा।
महज दो वर्षों में जनसेवा हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ने आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, समय पर उपचार और मरीजों के प्रति मानवीय व्यवहार के दम पर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। यही कारण है कि लोग इसे अब “उम्मीदों का अस्पताल” और “भरोसे का दूसरा नाम” कहने लगे हैं।
इस अवसर पर समाजसेवी सगीर खान ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद एवं गरीब मरीजों तक बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
शिविर के दौरान अस्पताल की पूरी टीम ने मरीजों के पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण और विशेषज्ञ परामर्श की व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया। क्षेत्रवासियों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए जनसेवा हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर तथा समाजसेवी सगीर खान के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
आज जनसेवा हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों के लिए विश्वास, सेवा और उम्मीद का मजबूत केंद्र बन चुका है।