• Mon. Aug 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खटीमा में फॉर्म-7 के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप, 1000 आपत्तियां दर्ज

ByTen News One Desk

Aug 17, 2026
2 Views

खटीमा में फॉर्म-7 के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप, 1000 आपत्तियां दर्ज


टेन न्यूज़ !! १७ अगस्त २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो, उधम सिंह नगर

खटीमा। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान फॉर्म-7 के नाम पर कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। क्षेत्र में करीब एक हजार ऑफलाइन आपत्तियां दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। आरोप है कि जिन लोगों के नाम से ये आपत्तियां दाखिल की गईं, उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं है।

मामले को लेकर स्थानीय विधायक एवं उपनेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ बताते हुए इसे सुनियोजित फर्जीवाड़ा करार दिया।

विधायक का कहना है कि मतदाता सूची में नाम हटाने या आपत्ति दर्ज कराने जैसी प्रक्रिया में संबंधित मतदाताओं की जानकारी और सत्यापन बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में बड़ी संख्या में बिना जानकारी के आपत्तियां दर्ज होने का मामला गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यह पता लगाने की मांग की कि इतनी बड़ी संख्या में आपत्तियां किसके माध्यम से और किन परिस्थितियों में दर्ज कराई गईं। मामले की जांच के बाद ही कथित फर्जीवाड़े की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!