रक्षाबंधन पर तिलहर में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, क्षेत्राधिकारी ने किया पैदल गश्त![]()
टेन न्यूज ।। 28 अगस्त 2026 ।। अमुक सक्सेना
तिलहर (शाहजहांपुर)। रक्षाबंधन पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तिलहर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। क्षेत्राधिकारी तिलहर ने पुलिस बल के साथ थाना तिलहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बाजार एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की तथा वाहनों की चेकिंग की। पुलिस अधिकारियों ने बाजार में व्यापारियों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल को भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों एवं प्रमुख क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए। पुलिस की टीम ने लोगों से त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के साथ जनसंवाद की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।
पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। साथ ही सभी लोग आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।