• Tue. Sep 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बिना स्थलीय सत्यापन रिपोर्ट लगाई तो कार्रवाई तय: नितिन सिंह भदौरिया, डीएम

ByTen News One Desk

Sep 29, 2026
2 Views

बिना स्थलीय सत्यापन रिपोर्ट लगाई तो कार्रवाई तय: नितिन सिंह भदौरिया, डीएम


टेन न्यूज़।। 29 सितम्बर 2026 ।। अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो

उधमसिंह नगर/रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने राजस्व विभाग के लेखपालों और पटवारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बिना मौके पर जाकर सत्यापन किए दाखिल-खारिज अथवा किसी भी प्रकार के प्रमाण-पत्र के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत न की जाए।

डीएम ने कहा कि जाति, स्थायी निवास, आय और ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र सहित ऐसे सभी मामलों में, जहां आवेदक की वास्तविक स्थिति का भौतिक सत्यापन आवश्यक है, संबंधित कर्मचारी द्वारा मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थलीय निरीक्षण केवल खानापूर्ति तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे डिजिटल रूप से सत्यापन योग्य बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान मौके के फोटोग्राफ लिए जाएं और उन्हें संबंधित पत्रावली अथवा ऑनलाइन आवेदन के साथ जोड़ा जाए। फोटो में स्थल की पहचान के साथ तारीख और समय दर्ज होना भी जरूरी होगा।

जिलाधिकारी ने आगे मौके की वास्तविक स्थिति की पुष्टि के लिए GPS अथवा जियो-कोऑर्डिनेट जैसी तकनीकी व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिना सत्यापन रिपोर्ट लगाने से गलत दाखिल-खारिज, भूमि विवाद और फर्जी प्रमाण-पत्र जैसी अनियमितताओं की संभावना बढ़ती है। ऐसी लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!