महोबा में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में लिए![]()
टेन न्यूज़ ।। 08 अक्टूबर 2026 ।। राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो
महोबा। कबरई थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के समय बच्ची के माता-पिता खेत में मजदूरी करने गए थे, जबकि मासूम पास की झोपड़ी में अकेली थी।
आरोप है कि इसी दौरान गांव का 25 वर्षीय युवक चंदन सिंह पुत्र छोटे सिंह झोपड़ी में पहुंचा और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मासूम की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट—राहुल विश्वकर्मा, महोबा