• Fri. Oct 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया में पुलिस की कार्रवाई, कई धाराओं में वांछित आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से भी दर्ज हैं कई मुकदमे

ByTen News One Desk

Oct 9, 2026
2 Views

औरैया में पुलिस की कार्रवाई, कई धाराओं में वांछित आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से भी दर्ज हैं कई मुकदमे


टेन न्यूज़ !! ०९ अक्टूबर २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। कोतवाली पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर फफूंद रोड स्थित नहर बंबा के पास से आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 673/2026 में वांछित नदीम उर्फ बुलेट (26) पुत्र समीर बेग उर्फ कोले, निवासी मोहल्ला विधिचंद्र, थाना कोतवाली औरैया को गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक

इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में मारपीट, छेड़छाड़ और अन्य आरोपों में तथा वर्ष 2025 में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!