• Fri. Oct 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में नवरात्रि से पहले विश्व हिंदू परिषद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, मंदिरों की सुरक्षा और गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग

ByTen News One Desk

Oct 9, 2026
5 Views

कन्नौज में नवरात्रि से पहले विश्व हिंदू परिषद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, मंदिरों की सुरक्षा और गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग


टेन न्यूज़ !! ०९ अक्टूबर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,  लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश।

कन्नौज। जनपद कन्नौज में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मंदिरों एवं मेलों में दुकानों के संचालन, डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में प्रवेश व्यवस्था तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

आपको बताते चलें कि विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में नवरात्रि के दौरान देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों के आसपास दुकानों के संचालन को लेकर चिंता जताई गई है। संगठन ने आरोप लगाया है कि कुछ स्थानों पर गैर-हिंदुओं द्वारा दुकानें लगाई जाती हैं। इस संबंध में प्रशासन से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में डांडिया और गरबा कार्यक्रमों के आयोजकों को भी प्रवेश व्यवस्था के संबंध में निर्देश देने की मांग की गई है। साथ ही मंदिरों और पंडालों के आसपास खानपान की दुकानों पर साफ-सफाई बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही गई है।

विश्व हिंदू परिषद ने नवरात्रि के दौरान मंदिरों एवं गरबा कार्यक्रमों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, पुलिस गश्त बढ़ाने और महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने की मांग भी उठाई है।

संगठन ने प्रशासन से नवरात्रि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है।

टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट। नमस्कार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!