• Sun. Oct 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में ईवीएम-वीवीपैट की जांच पूरी, वेयरहाउस बंद

ByTen News One Desk

Oct 11, 2026
2 Views

कन्नौज में ईवीएम-वीवीपैट की जांच पूरी, वेयरहाउस बंद


टेन न्यूज़ !! ११ अक्टूबर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का कार्य 10 अक्टूबर 2026 को सफलतापूर्वक पूरा हो गया। जांच प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की निगरानी में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नियमानुसार बंद कर दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच कराई गई। जांच पूरी होने के बाद वेयरहाउस को वीडियोग्राफी की निगरानी में बंद किया गया, ताकि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के भंडारण और सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राम शंकर कटेरिया, समाजवादी पार्टी के जोन प्रभारी कमलेश कटियार और जिला प्रवक्ता शकील अहमद, आम आदमी पार्टी के महासचिव फैज, बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा संयोजक हमरज अंसारी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के जिला सचिव मो. असगर तथा अपना दल (एस) के जिला उपाध्यक्ष रमाशंकर राठौर मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम के भंडारण एवं सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में निर्धारित है। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट eci.gov.in/evm-vvpat पर भी जानकारी उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!