• Sun. Oct 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने भांजी पल्लवी को दी श्रद्धांजलि

ByTen News One Desk

Oct 11, 2026
7 Views

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने पल्लवी को दी श्रद्धांजलि


टेन न्यूज़ !! ११ अक्टूबर २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर, शाहजहांपुर। राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता अपनी भांजी पल्लवी गुप्ता के दसवां संस्कार में शामिल होने के लिए उनके आवास पहुंचे। पल्लवी गुप्ता का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। उनके असामयिक निधन से परिवार में शोक का माहौल है।

मोहल्ला कुंवरगंज निवासी पल्लवी गुप्ता के दसवां संस्कार के अवसर पर राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने उनके आवास पहुंचकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने अमन गुप्ता, विशाल गुप्ता, कौशल गुप्ता और रितिक गुप्ता सहित परिवार के अन्य सदस्यों को ढांढस बंधाया। साथ ही इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही।

पल्लवी गुप्ता के निधन से परिजन गहरे शोक में हैं। दसवां संस्कार के दौरान परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और परिचितों ने भी दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक प्रभात चंद्र पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!