• Sun. Oct 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पंतनगर में राज्यस्तरीय मानव तस्करी सेमिनार की तैयारियां तेज

ByTen News One Desk

Oct 11, 2026
7 Views

पंतनगर में राज्यस्तरीय मानव तस्करी सेमिनार की तैयारियां तेज


टेन न्यूज़ !! ११ अक्टूबर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता, ब्यूरो

उधम सिंह नगर। पंतनगर में मानव तस्करी की रोकथाम और पीड़ितों के संरक्षण को लेकर प्रस्तावित राज्यस्तरीय सेमिनार की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी आवागमन और यातायात प्रबंधन की समीक्षा करते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सेमिनार का उद्देश्य मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध की रोकथाम, पीड़ितों के पुनर्वास और दोषियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय स्थापित करना है।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और वीआईपी मूवमेंट के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने पर जोर दिया।

पुलिस प्रशासन की ओर से सेमिनार को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस आयोजन के माध्यम से मानव तस्करी के मामलों की रोकथाम, पीड़ितों की सहायता और प्रभावी कार्रवाई की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!