• Sun. Oct 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बेला थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के पास सड़क के गड्ढे में फिसली बाइक, महिला की मौत

ByTen News One Desk

Oct 11, 2026
9 Views

बेला थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के पास सड़क के गड्ढे में फिसली बाइक, महिला की मौत


टेन न्यूज।। 11अक्टूबर 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। बेला थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के पास रामगंगा निचली नहर की पटरी पर शनिवार को सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सड़क पर बने गड्ढों के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी।

जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पसोढ़ा गांव निवासी मिथलेश कुमारी (55) पत्नी राकेश चंद्र अपने छोटे बेटे लालजी के साथ मोटरसाइकिल से अपने मायके रौसा, थाना इंदरगढ़, जिला कन्नौज जा रही थीं। शनिवार को जब वे बेला थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के पास रामगंगा निचली नहर की पटरी से गुजर रही थीं, तभी सड़क पर बने गड्ढों के कारण बाइक फिसल गई। हादसे में मिथलेश कुमारी सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।

हादसे के बाद परिजन घायल महिला को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार ले गए। वहां चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया।

घटना की सूचना मिलने पर सहार थाना प्रभारी गणेश कुमार गुप्ता और बेला थाना प्रभारी अमर बहादुर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जानकारी ली। मृतका के पति ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद परिजन शव को अपने घर ले गए।

सड़क पर बने गड्ढों के कारण हुए इस हादसे ने एक परिवार को गहरे दुख में डाल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!