• Sun. Oct 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ततैया के काटने से अनियंत्रित कार खड्ड में पलटी, बाल-बाल बचा परिवार

ByTen News One Desk

Oct 11, 2026
5 Views

ततैया के काटने से अनियंत्रित कार खड्ड में पलटी, बाल-बाल बचा परिवार


टेन न्यूज ।। 11 अक्टूबर 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के बझेरा गांव के पास शनिवार को ततैया के काटने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में कार के चारों पहिए ऊपर हो गए, लेकिन गनीमत रही कि कार सवार परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार, फफूंद के गोविंद नगर निवासी विवेक राजपूत पुत्र राजेश कुमार अपनी मां उषा देवी और दो छोटे बच्चों के साथ वैगनआर कार से बिधूना स्थित रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बझेरा गांव के पास अचानक ततैया ने विवेक के गाल पर काट लिया। दर्द के कारण कार से उनका नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क किनारे खेत में पलट गई।

हादसे के बाद विवेक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार के शीशे तोड़े और बाहर निकलकर अपनी मां व दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और सभी को अपने साथ घर ले गए। बाद में ट्रैक्टर की मदद से पलटी हुई कार को खेत से बाहर निकाला गया।

हादसे में परिवार के सभी सदस्यों के सुरक्षित बचने से परिजनों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!