• Wed. Oct 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में दर्दनाक सड़क हादसा, हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी की मौत, दो गंभीर घायल

ByTen News One Desk

Oct 14, 2026
3 Views

कन्नौज में दर्दनाक सड़क हादसा, हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी की मौत, दो गंभीर घायल


टेन न्यूज़ !! १४ अक्टूबर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश।

कन्नौज जनपद से इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है। सौरिख थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-147 के कट के पास सांसद सुब्रत पाठक की स्कॉर्ट में शामिल एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेड कांस्टेबल कुंवरपाल और चालक शरद कठेरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्ट गाड़ी इटावा की ओर से कन्नौज आ रही थी। इसी दौरान सौरिख थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-147 के कट के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में कर्तव्यनिष्ठ हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हेड कांस्टेबल कुंवरपाल और चालक शरद कठेरिया की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सौरिख थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

इस दुखद घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। फिलहाल हादसे के सटीक कारणों और अन्य संबंधित जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

टेन न्यूज़ छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!