• Thu. Oct 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज एसपी ने अपराध गोष्ठी में दिए सख्त निर्देश, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर जोर

ByTen News One Desk

Oct 15, 2026
3 Views

कन्नौज एसपी ने अपराध गोष्ठी में दिए सख्त निर्देश, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर जोर


टेन न्यूज़ !! १५ अक्टूबर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने 14 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध गोष्ठी आयोजित कर जिले में अपराध नियंत्रण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जनपद में घटित अपराधों, गंभीर आपराधिक मामलों, साइबर अपराध, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं, आईजीआरएस एवं शिकायत प्रकोष्ठ से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई। इसके अलावा गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू), ई-साक्ष्य, यातायात व्यवस्था और चल रहे पुलिस अभियानों की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

पुलिस अधीक्षक ने वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतने और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया।

आगामी त्योहारों और नवरात्रि के मद्देनजर थाना स्तर पर शांति समितियों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके साथ ही मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!