• Fri. Oct 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

ByTen News One Desk

Oct 16, 2026
7 Views

शाहजहांपुर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई करने के दिए निर्देश


शाहजहांपुर में सड़क हादसों में 40% मौतें घटीं, डीएम ने अवैध कट बंद कराने के दिए निर्देश


टेन न्यूज।। 16 अक्टूबर 2026 ।। डीपी सिंह @डेस्क न्यूज

शाहजहांपुर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला सड़क सुरक्षा, परिवहन सुरक्षा एवं विद्यालय सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि सितंबर 2025 की तुलना में सितंबर 2026 में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में 4 प्रतिशत और सड़क हादसों में मृतकों की संख्या में 40 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। समीक्षा में सामने आया कि अधिकांश मृतक पैदल चलने वाले या मोटरसाइकिल सवार थे। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों और प्रमुख सड़कों पर बने अवैध कट तत्काल बंद कराने तथा निर्धारित गति सीमा के संकेतक लगाने को कहा। उन्होंने अटसलिया से बरेली मोड़ तक लखनऊ-दिल्ली मार्ग की मरम्मत शीघ्र पूरी कराने के निर्देश भी दिए।

बंडा, खुटार, कांट और जलालाबाद क्षेत्रों में अधिक दुर्घटनाएं होने पर संबंधित अधिकारियों को कारणों की पहचान कर सुधारात्मक कदम उठाने को कहा गया। दुर्घटना संभावित स्थलों पर स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग और चेतावनी संकेतक लगाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!