कटरा में हत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो डंडे बरामद![]()
टेन न्यूज़ ।। 16 अक्टूबर 2026 ।। पप्पू अंसारी संवाददाता, कटरा
शाहजहांपुर। कटरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति ने कटरा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी लोहे की रॉड, तमंचा और बांका लेकर उसके बेटे की चक्की पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उसका बेटा बेहोश हो गया। आरोपियों पर गाली-गलौज कर मौके से फरार होने का भी आरोप है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान मुकदमे में हत्या के प्रयास सहित अन्य संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं।
पुलिस ने 16 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर दोपहर 1:16 बजे अल्ट्राटेक फैक्ट्री से आगे सूखी नहर की पुलिया के पास से आदित्य (22) पुत्र रामप्रकाश, निवासी मोहल्ला अहरान और आयुष उर्फ छोटू (19) पुत्र कामताप्रसाद, निवासी रामनगर कॉलोनी, थाना कटरा, जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक पदम सिंह, मुख्य आरक्षी झम्मन सिंह और मुख्य आरक्षी रवेन्द्र सिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।