• Sat. Oct 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में मिशन शक्ति के तहत छात्रा अपर्णा मिश्रा बनीं एक दिन की जीआरपी थाना प्रभारी

ByTen News One Desk

Oct 17, 2026
4 Views

शाहजहांपुर में मिशन शक्ति के तहत छात्रा अपर्णा मिश्रा बनीं एक दिन की जीआरपी थाना प्रभारी


टेन न्यूज ।। 17 अक्टूबर 2026 ।। डेस्क न्यूज

शाहजहांपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत रेलवे स्टेशन स्थित राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में कक्षा 10 की छात्रा अपर्णा मिश्रा को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा ने इस दौरान थाने की कार्यप्रणाली को समझा और पुलिस की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

जीआरपी इंस्पेक्टर रमाकर यादव ने छात्रा का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अपर्णा मिश्रा को थाने में होने वाले विभिन्न कार्यों, पुलिस की जिम्मेदारियों और ड्यूटी रजिस्टर के रखरखाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। छात्रा ने ड्यूटी रजिस्टर का अवलोकन कर पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा।

इसके बाद छात्रा को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कराया गया। इस दौरान स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था, यात्रियों की सुरक्षा और पुलिस की भूमिका के बारे में बताया गया। छात्रा ने पुलिसकर्मियों के कार्यों को समझते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

जीआरपी इंस्पेक्टर रमाकर यादव ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग बनाना है। इस तरह की पहल से बालिकाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली समझने और भविष्य में नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर दरोगा ज्ञानेश बाजपेई, कांस्टेबल आदेश राठी, रजनीश कुमार, पुष्पेंद्र, पंकज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!