• Sat. Oct 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया में वायरल वीडियो ने खोली स्कूल बसों के रखरखाव की पोल, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल

ByTen News One Desk

Oct 17, 2026
4 Views

औरैया में वायरल वीडियो ने खोली स्कूल बसों के रखरखाव की पोल, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल


टेन न्यूज ।। 17 अक्टूबर 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। जनपद के उमरैन कस्बे में शुक्रवार सुबह उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक निजी स्कूल की बस का बीच रास्ते में डीजल खत्म हो गया। बस के अचानक रुकने के बाद उसमें सवार बच्चों को उतरकर धक्का लगाना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्कूल बसों के रखरखाव और विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, बिधूना स्थित एक निजी कॉन्वेंट स्कूल की बस प्रतिदिन उमरैन क्षेत्र से करीब 40 बच्चों को लेकर विद्यालय जाती है। शुक्रवार सुबह बस रास्ते में पहुंची ही थी कि उसका डीजल खत्म हो गया और बस खड़ी हो गई। इसके बाद बच्चों ने उतरकर बस को धक्का लगाया और सड़क किनारे खड़ा कराया। इस घटना से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा और विद्यालय पहुंचने में भी देरी हुई।

बस में सवार बच्चों से धक्का लगवाने का वीडियो वायरल होने के बाद लोग स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी और वाहनों के नियमित रखरखाव को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बच्चों को लेकर चलने वाले स्कूली वाहनों में पर्याप्त ईंधन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की पहले से जांच होनी चाहिए, ताकि रास्ते में इस तरह की स्थिति पैदा न हो।

वहीं, विद्यालय के ट्रैफिक इंचार्ज विपिन कुमार ने बताया कि बस चालक नया था और वह डीजल भरवाना भूल गया था। डीजल डलवाने के बाद बस को विद्यालय के लिए रवाना कर दिया गया।

घटना ने एक बार फिर स्कूली वाहनों की नियमित जांच और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता को सामने ला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!