• Sat. Oct 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ग्राउण्ड रिपोर्ट: औरैया में 75 वर्षीय बुजुर्ग और 30 वर्षीय महिला की शादी के वायरल वीडियो पर Ten News का बड़ा खुलासा, अरियारी के यूट्यूबर्स ने बताई अलग कहानी, दोनों मीडिया के सामने आने से छुपे 

ByTen News One Desk

Oct 17, 2026
3 Views

ग्राउण्ड रिपोर्ट: औरैया में 75 वर्षीय बुजुर्ग और 30 वर्षीय महिला की शादी के वायरल वीडियो पर Ten News का बड़ा खुलासा, अरियारी के यूट्यूबर्स ने बताई अलग कहानी, दोनों मीडिया के सामने आने से छुपे 


टेन न्यूज ।। 17 अक्टूबर 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल |

औरैया। जनपद के विकासखंड सहार अंतर्गत ग्राम अरियारी निवासी करीब 75 वर्षीय रामसुघर और औरैया के दयालपुर निवासी 30 वर्षीय रीना देवी की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। इस संबंध में स्थानीय यूट्यूबर्स ने अलग-अलग जानकारियां साझा की हैं। ग्रामीणों के अनुसार, वायरल वीडियो के पीछे की कहानी को समझने के लिए संबंधित लोगों का पक्ष जानना जरूरी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रामसुघर पुत्र स्वर्गीय सुमेर ग्राम अरियारी के निवासी हैं वह तीन भाइयों में से एक हैं। उनके भाई छोटेलाल और अशोक कुमार गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। रामसुघर के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां रानी, राधा और एक अन्य बेटी तथा एक बेटा राजाबाबू शामिल हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। उनकी पत्नी किशोरी देवी का करीब सात वर्ष पहले निधन हो गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, रामसुघर को 45 प्रतिशत दिव्यांगता के आधार पर सरकारी आवास भी मिला है।

जानकारी के अनुसार, रामसुघर की बेटी राधा की शादी कन्नौज जिले के ग्राम भरुअन मढ़ा निवासी रमेश से हुई थी। रमेश की मृत्यु के बाद राधा अछल्दा क्षेत्र के वंशी गुनोली निवासी बबलू के साथ रहने लगी थीं। वर्तमान में वह अरियारी गांव में अपने देवर के साथ सरकारी जमीन पर रह रही हैं। बताया जाता है कि रामसुघर भी उनके साथ रहते हैं।

गांव की निवासी सोशल मीडिया एक्टिविस्ट शिवानी कुमारी, जो बिग बॉस से जुड़े कंटेंट भी बना चुकी हैं, से प्रेरित होकर कई महिलाएं सोशल मीडिया पर ब्लॉग और वीडियो बनाती हैं। इनमें राधा देवी भी शामिल हैं। वहीं, दयालपुर निवासी रीना देवी भी सोशल मीडिया पर वीडियो बनाती हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, रीना की भी शादी हो चुकी है और उनके बच्चे हैं।

कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से रामसुघर और रीना की शादी से जुड़ा वीडियो प्रसारित किया गया, जिससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हुई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविकता जानने के लिए संबंधित पक्षों का बयान सामने आना जरूरी है।

लेकिन टेन न्यूज की टीम दोनों का पक्ष जानने के लिए अरियारी गांव पहुंची और उनसे संपर्क किया गया तब उनके परिजनों ने पहले घर पर होने की बात कही, कुछ समय बाद घर पर नहीं होने की जानकारी दी गई। कुल मिलाकर घंटों का समय बीत जाने के बाद भी रामसुघर और रीना देवी अपना पक्ष रखने के लिए मीडिया टीम के सामने नहीं आए। आखिरकार टीम बिना पक्ष जाने ही बैरंग लौटी । लेकिन अरियारी के ही अन्य सोशल मीडिया यूट्यूबर्स ने शादी पर विभिन्न तरह जवाब दिए है। जो बुजुर्ग और युवती के क्रियाकलापों पर उंगली उठाने जैसे प्रतीत होते है।

बहरहाल, अब सवाल यह है कि वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है? इस मामले में गांव की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट महिलाओं ने क्या कहा, यह उनके बयानों से सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!