• Wed. Oct 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हरगांव में अखण्ड हिन्दू वाहिनी का हिंदू हुंकार महासम्मेलन आयोजित

ByTen News One Desk

Oct 21, 2026
1 Views

हरगांव में अखण्ड हिन्दू वाहिनी का हिंदू हुंकार महासम्मेलन आयोजित


राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र त्रिपाठी ‘वीरू भैया’ के आगमन पर जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता, सनातन संस्कृति व सामाजिक जागरूकता पर दिया जोर


टेन न्यूज़ !! २१ अक्टूबर २०२६ !! ब्यूरो रिपोर्ट

हरगांव (सीतापुर)। अखण्ड हिन्दू वाहिनी के तत्वावधान में 20 अक्टूबर 2026 को सीतापुर जनपद के हरगांव क्षेत्र स्थित माँ सन्नो देवी मंदिर, पण्डवशर, परसेहरा शरीफपुर में हिंदू हुंकार महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

महासम्मेलन में अखण्ड हिन्दू वाहिनी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र त्रिपाठी ‘वीरू भैया’ के आगमन पर संगठन के सदस्यों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री अर्पित त्रिवेदी और जिला प्रवक्ता अंकुर पांडे सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीतापुर और शाहजहांपुर समेत विभिन्न जनपदों से आए संगठन के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान संगठन की एकजुटता, आपसी समन्वय और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया।

महासम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए सदस्यों की सहभागिता के साथ संगठनात्मक समन्वय को मजबूत बनाने पर भी जोर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!