• Wed. Oct 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम और एसपी ने की संयुक्त बैठक

ByTen News One Desk

Oct 21, 2026
2 Views

एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम और एसपी ने की संयुक्त बैठक


स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस मजिस्ट्रेट को दिए निर्देश, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने पर जोर


टेन न्यूज़ ।। 21 अक्टूबर 2026 ।। प्रभाष चन्द्र ब्यूरो कन्नौज

कन्नौज। आगामी 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त बैठक की। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन हॉल में आयोजित बैठक में नियुक्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस मजिस्ट्रेट को निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं तथा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके दायित्वों की स्पष्ट जानकारी हो। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि निर्वाचन के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। सभी अधिकारी आपसी समन्वय और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए और पुलिसकर्मी निष्पक्षता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करें, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देवेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित समस्त क्षेत्राधिकारी तथा संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!