सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, ऑपरेशन प्रहार के तहत दो वारंटी गिरफ्तार

एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में कार्रवाई, पीपल चौक से पकड़े गए दोनों अभियुक्त
सितारगंज। ऊधम सिंह नगर जनपद में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सितारगंज पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंटों की तामीली के लिए कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 191/2010, धारा 323, 325, 504 और 506 भादवि से संबंधित दोनों वारंटियों को सितारगंज कस्बे के पीपल चौक से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हरदीप सिंह उर्फ दीपा (42 वर्ष), पुत्र लश्कर सिंह, निवासी ग्राम लौका, थाना सितारगंज तथा लश्कर सिंह (75 वर्ष), पुत्र रेशम सिंह, निवासी ग्राम लौका, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी थे।
पुलिस ने दोनों वारंटियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है। उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।