• Fri. Oct 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जनपद में बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, सकुशल संपन्न, 14 मतदेय स्थलों पर 70.86 प्रतिशत मतदान

ByTen News One Desk

Oct 23, 2026
2 Views

जनपद में बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, सकुशल संपन्न, 14 मतदेय स्थलों पर 70.86 प्रतिशत मतदान


टेन न्यूज ।। 23 अक्टूबर 2026 ।। डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। जनपद में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जनपद के 14 मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई। जनपद में कुल 70.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के साथ नगर निगम टाउन हॉल कार्यालय, मिश्रीपुर ब्लॉक कार्यालय, भावलखेड़ा, कार्यालय तहसीलदार तिलहर एवं विकास खंड कांट स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।

उन्होंने मतदान अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराया जाए तथा किसी भी मतदाता को मतदान करने में असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर निगरानी बनाए रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की सतर्कता एवं समुचित व्यवस्थाओं के बीच जनपद में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!