• Sun. Oct 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फर्रुखाबाद में पीईटी-2026 शांतिपूर्ण संपन्न, 22 केंद्रों पर हुई परीक्षा, डीएम ने केंद्रों पर किया औचक निरीक्षण 

ByTen News One Desk

Oct 25, 2026
12 Views

फर्रुखाबाद में पीईटी-2026 शांतिपूर्ण संपन्न, 22 केंद्रों पर हुई परीक्षा, डीएम ने केंद्रों पर किया औचक निरीक्षण


टेन न्यूज ।। 25 अक्टूबर 2026 ।। तौफ़ीक़ फारूकी ब्यूरो

फर्रुखाबाद। जिले में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 दोनों पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने फतेहगढ़ स्थित राष्ट्रीय जनता इंटर कॉलेज और रखा बालिका इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्थित रूप से संचालित होती मिली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार के अनुसार, जिले में परीक्षा के लिए कुल 22 केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली में पंजीकृत 8,688 अभ्यर्थियों में से 6,318 उपस्थित रहे, जबकि 2,370 अनुपस्थित रहे। इस पाली में 72.20 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!