• Sun. Nov 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विद्याश्री पार्थ महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल जयंती

ByTen News One Desk

Nov 1, 2026
5 Views

विद्याश्री पार्थ महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल जयंती


टेन न्यूज़ !! ०१ नवम्बर २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा, फतेहगंज पूर्वी

बरेली। विद्याश्री पार्थ महाविद्यालय एवं ठाकुर रोशन सिंह इंटर कॉलेज, चठिया फैजू में 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती संयुक्त रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. हरिओम सिंह राठौर ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. राठौर ने सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता उन्हीं लोगों को मिलती है, जो कठिनाइयों से घबराते नहीं हैं और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं तथा एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता दौड़ में प्रतिभाग किया। इसके बाद एनएसएस इकाई के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यालय के आसपास तथा मुख्य सड़क मार्ग पर साफ-सफाई की। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

समस्त कार्यक्रम कार्यक्रम अधिकारी मेम्बर सिंह यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें एनसीसी कैडेट्स शिवम, प्रशांत, प्रदीप, आशंका, हिमांशी, सुरक्षा, सोना और शमन सहित एनएसएस स्वयंसेवक सुमित, भूपेंद्र, नसीम, रामनिवास, रंजीत, शिवम, कुलदीप, उमेश, लवकुश, कमल कुमार, मोहित, रियाज, अयान, आशीष, अर्शलन और शुभान आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!