फतेहगंज पूर्वी थाने में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने देखा पीएम का कार्यक्रम

टेन न्यूज़ !! ०१ नवम्बर २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा
फतेहगंज पूर्वी/बरेली । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को थाना फतेहगंज पूर्वी में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान थाना परिसर में एलईडी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
थाने के समस्त पुलिसकर्मी एकत्र होकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर नगर के समाजसेवी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में दिए गए योगदान को याद किया।![]()
कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने और देश की एकता बनाए रखने के संकल्प पर जोर दिया।
इस अवसर पर इंस्पेक्टर पवन सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम विकास कुमार, उपनिरीक्षक श्याम सिंह, सुरजीत सिंह सहित थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।