• Fri. Nov 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

परिवार परामर्श केंद्र में समझौते के बाद एक दंपति फिर साथ रहने को राजी

ByTen News One Desk

Nov 13, 2026
13 Views

परिवार परामर्श केंद्र में समझौते के बाद एक दंपति फिर साथ रहने को राजी


25 पारिवारिक मामलों पर हुई सुनवाई, आपसी सहमति से दूर हुई पति-पत्नी के बीच की नाराजगी


टेन न्यूज़ !! १३ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान कुल 25 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिसमें आपसी सहमति बनने पर एक दंपति को साथ रहने के लिए विदा किया गया।

परिवार परामर्श केंद्र में थाना जैतीपुर क्षेत्र के एक दंपति का मामला सामने आया। दोनों की शादी नौ माह पहले हुई थी। पत्नी पिछले पांच माह से मायके में रह रही थी और सात माह की गर्भवती है। परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी गई।

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है और घर खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता। उसने बताया कि यदि पति उसे मायके से सम्मानपूर्वक विदा कराकर ले जाए तो वह उसके साथ रहने को तैयार है। वहीं पति ने साथ रहने की इच्छा जताते हुए भरोसा दिलाया कि वह पत्नी के साथ मारपीट नहीं करेगा और उसकी जरूरतों तथा खर्च की जिम्मेदारी उठाएगा।

परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को समझाया। बातचीत के बाद पति-पत्नी आपसी सहमति से समझौते पर राजी हो गए। इसके बाद दोनों को सकुशल साथ रहने के लिए विदा किया गया।

इस दौरान प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र महिला उपनिरीक्षक मधु यादव, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी पिंकी, नेहा चौहान, शीतल चौहान, मोनिका कुमारी, रश्मि चौधरी, निशा मिश्रा और आरक्षी विनीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!