तिर्वा पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार किया

सियापुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक, 12 बोर का अवैध तमंचा बरामद
टेन न्यूज़ !! १३ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो
कन्नौज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तिर्वा कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान तिर्वा थाना क्षेत्र के सियापुर मोड़ पर एक युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान फुरखान उर्फ फराहान खान (26) पुत्र सुल्तान आलम खान, निवासी ग्राम महमदपुर, मौजा सतवारी, थाना कोतवाली कन्नौज, जिला कन्नौज के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना तिर्वा में मुकदमा संख्या 413/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में की गई।
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।