शाहजहांपुर में सीओ सदर और परशुरामपुरी ने की पैदल गश्त

रोजा, परशुरामपुरी और मिर्जापुर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
टेन न्यूज़ !! १४ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़
शाहजहांपुर। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की।
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर ने थाना रोजा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। वहीं, क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी ने थाना परशुरामपुरी और मिर्जापुर पुलिस बल के साथ संबंधित क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस बल को नियमित गश्त करने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है।