• Sat. Nov 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

छठ पूजा की तैयारियों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

ByTen News One Desk

Nov 14, 2026
4 Views

छठ पूजा की तैयारियों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण


खन्नौत नदी के लोधीपुल घाट पर सफाई, प्रकाश, मोबाइल टॉयलेट और चेंजिंग रूम की व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश


टेन न्यूज़ !! १४ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर, । आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ खन्नौत नदी के लोधीपुल स्थित छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट, चेंजिंग रूम, सेल्फी प्वाइंट और बैरिकेडिंग सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि छठ पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा में पूरी कराई जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि घाटों पर स्वच्छता, पर्याप्त प्रकाश, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और तैयारियों की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन और नगर निगम को निर्देश दिए गए हैं कि पर्व से पहले घाटों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!