• Tue. Nov 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Nov 17, 2026
3 Views

रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण


पुलिसकर्मियों और महिला प्रशिक्षुओं की शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं प्रशिक्षण का लिया जायजा


टेन न्यूज़ !! १७ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक के साथ परेड में शामिल पुलिसकर्मियों और महिला प्रशिक्षुओं की उपस्थिति, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों और महिला प्रशिक्षुओं द्वारा किए जा रहे शारीरिक अभ्यास, परेड की गतिविधियों तथा प्रशिक्षण में प्रदर्शित अनुशासन और एकरूपता का अवलोकन किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षुओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम एवं परेड का अभ्यास करने की सलाह दी। उन्होंने सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग और अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित रूप से परेड और शारीरिक अभ्यास कराने तथा पुलिस बल की कार्यक्षमता एवं दक्षता में निरंतर सुधार लाने के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस बल में अनुशासन, एकरूपता, शारीरिक दक्षता और कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। शाहजहांपुर पुलिस की ओर से नियमित परेड, शारीरिक अभ्यास और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षुओं को दक्ष बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!