• Tue. Nov 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत एंटी रोमियो टीमों ने चलाया अभियान

ByTen News One Desk

Nov 17, 2026
4 Views

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत एंटी रोमियो टीमों ने चलाया अभियान


महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी


टेन न्यूज़ !! १७ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर,। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत मंगलवार को जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीमों ने प्रमुख मार्गों, विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी ली गई। उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। इसके अलावा महिला अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों के प्रति भी जागरूक किया गया।

एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी समस्या की स्थिति में वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क कर सकती हैं।

पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना, उनमें सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना है। मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद में चेकिंग और जागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!