विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी: शाहजहांपुर में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र शुरू

मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट संचालन का मिलेगा प्रशिक्षण, मॉकपोल के जरिए समझ सकेंगे मतदान प्रक्रिया
टेन न्यूज़ !! २० नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़
शाहजहांपुर, । आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के प्रशिक्षण, प्रदर्शन और जागरूकता के लिए प्रदर्शन केंद्रों की शुरुआत की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कार्यालय में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने केंद्र का शुभारंभ किया।![]()
इसके साथ ही जनपद की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के तहसील मुख्यालयों पर संबंधित निर्वाचन अधिकारियों की ओर से ईवीएम प्रदर्शन केंद्र शुरू किए गए।
इन केंद्रों का उद्देश्य आम नागरिकों को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के संचालन की जानकारी देना है। यहां पहुंचकर लोग मशीनों के माध्यम से मॉकपोल की प्रक्रिया का अभ्यास कर सकेंगे और मतदान की कार्यप्रणाली को समझ सकेंगे।