• Sun. Nov 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

दोदराजपुर रामलीला मेले में रावण वध के बाद विशालकाय पुतले का दहन

ByTen News One Desk

Nov 22, 2026
6 Views

दोदराजपुर रामलीला मेले में रावण वध के बाद विशालकाय पुतले का दहन


राज्याभिषेक और राजगद्दी शोभायात्रा के साथ संपन्न होगा 184 साल पुराना मेला


टेन न्यूज़ !! २२ नवम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेना ,

तिलहर, शाहजहांपुर। नगर के प्राचीन दोदराजपुर श्रीरामलीला मेले में शुक्रवार शाम भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए रोमांचकारी युद्ध के मंचन के बाद रावण वध किया गया। इसके बाद रावण के विशालकाय पुतले का दहन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा मेला परिसर गूंज उठा।

दोदराजपुर में वर्ष 1842 से आयोजित हो रहा यह रामलीला मेला इस वर्ष नौ नवंबर को श्रीगणेश पूजन के साथ शुरू हुआ था। शुक्रवार शाम करीब छह बजे राम-रावण युद्ध का मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रावण वध होते ही दर्शकों ने जयघोष किया और पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन के बाद उसकी अस्थियां लेने के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाल प्रभाष चंद्र भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। मेला कमेटी के सदस्यों ने भी व्यवस्थाएं संभालीं।

आयोजन के तहत शनिवार को भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक और रविवार को राजगद्दी शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही 184 वर्ष पुराना यह रामलीला मेला संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!