• Sun. Nov 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ब्लॉक स्तरीय युवा संसद में युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, विकसित भारत का दिया संदेश

ByTen News One Desk

Nov 22, 2026
4 Views

ब्लॉक स्तरीय युवा संसद में युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, विकसित भारत का दिया संदेश


मेरा युवा भारत से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने के लिए किया प्रेरित


टेन न्यूज़ !! २२ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कन्नौज के तत्वावधान में बाबा विश्वनाथ विद्या मंदिर हाई स्कूल, सैंसारपुर, छिबरामऊ में ब्लॉक स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्ति, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी, संस्थापक रमेश अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार और यूथ क्लब अध्यक्ष नारायण सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों एवं प्रशिक्षकों को बैज लगाकर तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

प्रशिक्षक ममता तिवारी, यशिका तिवारी, मनू दुबे और विकास कुमार ने मेरा युवा भारत तथा नशामुक्त भारत विषय पर युवाओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेरा युवा भारत युवाओं को अपनी प्रतिभा, कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में भागीदारी का अवसर प्रदान करता है।

वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशे से व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज भी प्रभावित होता है। युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई।

जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी ने युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा और रचनात्मकता का सकारात्मक उपयोग कर समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं से विभिन्न प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, युवा संवाद और स्वयंसेवी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अतुल अग्निहोत्री ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, आयोजकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक सरोज भदौरिया, सुनीता तिवारी, सूरज सिंह, अवनीश कुमार, कामिनी और शिवानी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों विकास, गोल्डी, आदित्य और पालक का विशेष योगदान रहा।

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!