मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर महिला मोर्चा ने दी मौन श्रद्धांजलि

तिलहर में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रखा मौन, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
टेन न्यूज़ !! २३ नवम्बर २०२६ !! पप्पू अंसारी , मीरानपुर कटरा
तिलहर, शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर भाजपा महिला मोर्चा की नगर मंडल तिलहर की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महिलाओं ने आंखें बंद कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांता त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष गायत्री श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष माया देवी, नगर महामंत्री सरिता रस्तोगी, नगर उपाध्यक्ष रीना सहित विनीता सिंह, रामबेटी, संगीता, अंजली और पूनम समेत अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
पप्पू अंसारी, ब्यूरो रिपोर्ट।