• Mon. Nov 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फरीदपुर में समाजवादी पार्टी ने निकाली पीडीए जनचेतना पदयात्रा

ByTen News One Desk

Nov 23, 2026
5 Views

फरीदपुर में समाजवादी पार्टी ने निकाली पीडीए जनचेतना पदयात्रा


जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा


टेन न्यूज़ !! २३ नवम्बर २०२६ !! राकेश कुमार ब्यूरो ,

फरीदपुर, बरेली। जनपद बरेली की तहसील फरीदपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनचेतना पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने किया।

पदयात्रा पूनम सेन के कार्यालय से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पीडीए कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, चंद्रसेन सागर, पूनम सेन और शालिनी सिंह सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पदयात्रा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीडीए जनचेतना अभियान के तहत लोगों से संपर्क किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

रिपोर्टर: राकेश कुमार रामवीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!