बर्कलीगंज में सर्वजन आम पार्टी की सामाजिक गोष्ठी आयोजित

राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश भास्कर ने शिक्षा, रोजगार और किसानों की समस्याओं पर की चर्चा
टेन न्यूज़ !! २३ नवम्बर २०२६ !! राकेश कुमार ब्यूरो ,
बिथरी चैनपुर, बरेली। जनपद बरेली के बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बर्कलीगंज में सर्वजन आम पार्टी की ओर से सामाजिक भागीदारी विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश भास्कर के तत्वावधान में संपन्न हुआ।![]()
गोष्ठी में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश भास्कर ने क्षेत्र की जनता से जुड़ी सामाजिक समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं को उचित शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान समाज की विभिन्न चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में सामाजिक भागीदारी और जनसमस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
रिपोर्टर: राकेश कुमार रामवीर