• Mon. Nov 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस झंडा दिवस पर एसपी ने ध्वजारोहण कर दी सलामी, पुलिसकर्मियों को दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संदेश

ByTen News One Desk

Nov 23, 2026
3 Views

पुलिस झंडा दिवस पर एसपी ने ध्वजारोहण कर दी सलामी, पुलिसकर्मियों को दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संदेश


रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ गरिमामय आयोजन, जनसेवा और अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए किया प्रेरित


टेन न्यूज़ !! २३ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहांपुर स्थित क्वार्टर गार्ड में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। कार्यक्रम की शुरुआत अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस अधीक्षक को पुलिस झंडा लगाकर सम्मानित करने के साथ हुई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से भेजे गए संदेश और निर्देशों से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया। उन्होंने पुलिस झंडा दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 23 नवंबर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया था। यह सम्मान पुलिस बल के उत्कृष्ट कार्यों, साहस, शौर्य और कर्तव्यपरायणता के प्रतीक के रूप में दिया गया था। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य पुलिस बल बना, जिसे पुलिस ध्वज से सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग की गरिमा और प्रतिष्ठा बनाए रखना सभी पुलिसकर्मियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण करने तथा आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के प्रति संवेदनशील, शालीन और सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने के साथ अनुशासन, टीम भावना और आपसी समन्वय बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक सहित रिजर्व पुलिस लाइन में नियुक्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस बल के गौरव और सम्मान को बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!