• Mon. Nov 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डीएम के औचक निरीक्षण में प्रशासनिक अधिकारी समेत 22 कर्मचारी अनुपस्थित मिले

ByTen News One Desk

Nov 23, 2026
13 Views

डीएम के औचक निरीक्षण में प्रशासनिक अधिकारी समेत 22 कर्मचारी अनुपस्थित मिले


सुबह 10:25 बजे कलेक्ट्रेट के संयुक्त कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी, सभी से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण


टेन न्यूज़ !! २३ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार सुबह 10:25 बजे कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी सहित कुल 22 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कार्मिकों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली और शासकीय कार्यों के संचालन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने समय से कार्यालय पहुंचने और सरकारी कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करने पर जोर दिया।

इसके बाद जिलाधिकारी ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए स्थापित डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर की हेल्पलाइन नंबर 1950 का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को विधिवत दर्ज किया जाए और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!