• Mon. Nov 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिर्वा कोतवाली में महिलाओं को महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

ByTen News One Desk

Nov 23, 2026
3 Views

तिर्वा कोतवाली में महिलाओं को महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी


नारी शक्ति मिशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को पुस्तिका भी भेंट की गई


टेन न्यूज़ !! २३ नवम्बर २०२६ !!  जयपाल सिंह, सेंगर

तिर्वा, कन्नौज। आदर्श कोतवाली तिर्वा में सोमवार को नारी शक्ति मिशन के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला के निर्देश पर मयूरी कुमारी ने क्षेत्र की महिलाओं को थाने परिसर में बुलाकर महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

कार्यक्रम में महिलाओं को विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 108 और आपातकालीन पुलिस सहायता नंबर 112 के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें समझाया गया कि किसी भी आपात स्थिति या परेशानी में इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है।

इस दौरान महिलाओं को नारी शक्ति मिशन से संबंधित पुस्तिकाएं भी भेंट की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

संवाददाता: जयपाल सिंह सेंगर, तिर्वा कन्नौज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!