• Mon. Nov 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रोजा पुलिस ने 46 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

ByTen News One Desk

Nov 23, 2026
17 Views

रोजा पुलिस ने 46 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया


अटसलिया रेलवे ओवरब्रिज के पास हुई कार्रवाई, तीन मोबाइल और 600 रुपये भी बरामद


टेन न्यूज़ !! २३ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। थाना रोजा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 46 ग्राम स्मैक, तीन मोबाइल फोन और 600 रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर को थाना रोजा की टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति ग्राम अटसलिया में रेलवे ओवरब्रिज के पास स्मैक लेकर खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान शैलेन्द्र सिंह उर्फ गोरे (25 वर्ष) निवासी ग्राम पहाड़पुर, थाना मिर्जापुर, शाहजहांपुर और रामभजन उर्फ नन्हेलाल (50 वर्ष) निवासी ग्राम अमईयापुर, थाना अमृतपुर, फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान शैलेन्द्र के पास से 25 ग्राम और रामभजन के पास से 21 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन और 600 रुपये भी मिले।

पुलिस ने इस मामले में थाना रोजा पर मुकदमा अपराध संख्या 536/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल विजेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, कार्तिक बालियान और लवीश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!